
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना : परिणय सूत्र में बंधे 216 जोड़े, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट जनपद पंचायत में 216 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें जन कल्याणकारी बताया।
विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने नवविवाहित युगल जोड़ों से शराब के साथ साथ अन्य प्रकार के नशों से दूर रहने और नशा न करने का संकल्प दिलाया। यही नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी जोड़ों से हर साल अपनी शादी के दिन वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वहीं आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में कुछ विवाहित जोड़े भी शामिल हुए। भोजन की शुद्धता और टेंडर अनुसार तेल में भोजन नहीं बनाने की जानकारी भी सामने आई।
गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात
इसपर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत ने कहा कि, अगर भोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर जोबट पंचायत सीईओ लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि, सहायता समूह को विधिवत खाने को टेंडर दिया गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। विवाह समारोह के अंत में नवविवाहित युगल को सांकेतिक चेक भेंट किए गए।
Published on:
26 Apr 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
